हम में से ज्यादातर लोग दूध और चीनी से तैयार की गई नॉर्मल चाय पीते नहीं थकते, लेकिन ज्यादातर हेल्थ एक्सपर्ट इसे हेल्दी नहीं मानते क्योंकि इसमें कैफीन की मात्रा ज्यादा होती है और ये हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के खतरे को बढ़ा देते है। इसकी जगह हर्बल टी को ज्यादा हेल्दी माना जाता है। इसके अलावा एक और समस्या जो भारत में आम है, वो है थायराइड का इम्बैलेंस। ये हमारे शरीर का सबसे बड़ा ग्लैंड है, इसमें अगर कोई भी परेशानी पेश आती है तो पूरा शरीर प्रभावित हो जाता है। हालांकि एक खास चाय पीने से इस परेशानी को कम करने में काफी हद तक मदद मिलती है। हम बात कर रहे हैं कैमोमाइल टी जिसके बारे में आमतौर पर आपको सुनने को नहीं मिलता, लेकिन सेहत के लिहाज से इसे काफी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल इसमें एक नेचुरल केमिकल पाया जाता है जिसे फ्लेवोनोइड्स कहते हैं। ये एक ऐसा न्यूट्रिएंट्स है जो कई प्लांट में मिलता है। यही वजह है कि कैमोमाइल टी में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं और ये थायराइड की प्रॉब्लम्स में काफी असरदार हैं। मशहूर डाइटीशियन डॉ. आयुषी यादव ने  बताया कि थायराइड की समस्या हो तो उनके बाल जल्दी टूटने और झडऩे लगते हैं, लेकिन अगर वो रेगुलर कैमोमाइल टी पिएंगे तो उनके लिए ये फायदे का सौदा साबित होगा। इसे पीने से थायराइड की प्रॉब्लम पूरी तरह खत्म तो नहीं होती लेकिन ये उनके लिए रामबाण जरूर साबित होती है। जो लोग मोटापे के शिकार हैं उन्हें इस खास चाय को जरूर पीना चाहिए। डायबिटीज के मरीजों के लिए कैमोमाइल टी भी काफी असरदार साबित होता है।