राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने वृक्ष मित्र अभियान के तहत 300 पौधों को रोपण फिरोज गांधी कालेज के परिसर में किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य यामिनी शर्मा ने कहा कि आओ पेड़ लगांए हम, धरती स्वच्छ बनाएं हम। जितना महत्वपूर्ण यह है कि पौधारोपण किया जाए। उससे ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि इन जगाए गए पौधों का संरक्षण भी उतनी ही जिम्मेदारी के साथ किया जाए। धरा पर अगर जीवन को महफूज रखना है तो वृक्षारोपण करने के साथ ही इनकी देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है। पौधों को लगाने के बाद उनकी देखभाल लगातार करना चाहिए। इसके साथ ही उनके द्वारा स्वंयसेवियों को वृक्षारोपण करने की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि नोडल अधिकारी जय ने कहा कि स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के लिए पौधरोपण करना बहुत ही पुण्य का कार्य है। पौधारोपण में स्वंय सेवियों की भूमिका को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया। डॉ. बदरूनिशां ने कहा कि सृष्टि संरक्षण में पौधों का विशेष महत्व है। इसके चलते पौधों का रोपण करने के साथ ही इनका संरक्षण किया जाना बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है।
वृक्ष मित्र अभियान के दौरान हुआ पौधरोपण