बरपेटा रोड : अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार बरपेटा रोड तेरापंथ महिला मंडल ने स्नेहम प्रोजेक्ट के तहत शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मदद पहुंचाई। उक्त कार्यक्रम 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से की गई। इसके बाद मंडल की अध्यक्षा शशि बोथरा ने अपने भाषण में सभी की हौसला अफजाई की। साथ ही मंडल की बहन विजयलक्ष्मी बोथरा ने दिव्यांग कल्याण अभियान के अध्यक्ष अनिल जैना को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि आज तेरापंथ महिला मंडल इस तरीके के सामाजिक कार्य में आपके साथ जुड़ी है। तत्पश्चात एक दिव्यांग व्यक्ति को व्हीलचेयर और पांच व्यक्ति जिन्हें कानों से सुनाई नहीं देते थे, उन्हें सुनने की मशीन दी गई। यह कार्यक्रम दिव्यांग कल्याण अभियान के साथ मिलकर किया गया। साथ ही महिला मंडल द्वारा भोजन की व्यवस्था भी रखी गई। दिव्यांग कल्याण के अध्यक्ष ने मंडल के इस नेक कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की। सभी के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया गया।
बरपेटा रोड तेरापंथ महिला मंडल ने की शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों की मदद
