नई दिल्लीः गौतम अडानी समूह की कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क लिमिटेड ने मीडिया हाउस एनडीटीवी में हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है। अडानी समूह एनडीटीवी यानी नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड में 29.18 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। वहीं,खुली पेशकश के जरिए एनडीटीवी में 26फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। इस तरह अडानी समूह की कुल हिस्सेदारी 55 फीसदी से ज्यादा हो जाएगी और वह मीडिया कंपनी में मेजर स्टेकहोल्डर कहलाएगी। यह डील करीब 495 करोड़ रुपए में होने की उम्मीद है। इस बीच एनडीटीवी के शेयर मंगलवार को 5 पर्सेंट की तेजी के साथ 376.55 रुपये पर बंद हुए हैं। संजय पुगलिया ने एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड के सीईओ और सीनियर जर्नलिस्ट संजय पुगलिया ने एक बयान में कहा कि यह अधिग्रहण मीडिया इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। हम भारतीय नागरिक, उपभोक्ताओं या भारत में रुचि रखने वालों को सूचना और ज्ञान के साथ सशक्त बनाना चाहते हैं। एनडीटीवी हमारे दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए सबसे उपयुक्त प्रसारण और डिजिटल प्लेटफॉर्म है। हम समाचार वितरण में एनडीटीवी के नेतृत्व को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं। मीडिया इंडस्ट्री में खास पहचान: आपको बता दें कि हृष्ठभ्ङ्क एक प्रमुख मीडिया हाउस है। करीब तीन दशक से मीडिया इंडस्ट्री में एक खास पहचान बनाने वाली इस कंपनी के तीन नेशनल न्यूज चैनल- एनडीटीवी 24&7, एनडीटीवी इंडिया और एनडीटीवी प्रॉफिट हैं।
495 करोड़ रुपए में एनडीटीवी पर लगाया दांव