बिजनीः बंगाईगांव माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा स्थानीय ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में नंद उत्सव धूमधाम से मनाया गया। उक्त उत्सव में मनोरम लड्डू गोपाल की झांकी सजाई गई। उक्त श्रीकृष्ण नंद उत्सव पर बच्चों और महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया। इस दौरान उपस्थित भक्तों ने मां यशोदा के नंदलाला के दर्शन किए। इस मौके पर महिला व बच्चों के द्वारा भजन कीर्तन भी किए गए। भजनों से मंदिर का प्रांगण भक्तिमय हो गया। साथ ही भगवान कृष्ण पर गेम एवं प्रश्नोत्तरी रखी गई। बंगाईगांव माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा परंपरागत अनुसार नंद उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान माखन मिश्री, काजू, बादाम व चॉकलेट लुटाए गए एवं महा आरती कर प्रसाद वितरित की गई।