मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक को शाही माफी दिए जाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में उनके समर्थक राष्ट्रीय महल के बाहर एकत्र हुए। वहीं, दूसरी तरफ नजीब के विरोधियों ने राजा से ऐसा नहीं करने की अपील के साथ एक ऑनलाइन याचिका की शुरुआत की। सरकारी निधि की लूट से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक (69)की दोषसिद्धि तथा 12 साल की जेल की सजा बरकरार रखी थी। उनके समर्थक अपने नेता के लिए शाही माफी की मांग कर रहे हैं।
शाही माफी