अभिनेता पंकज त्रिपाठी को लगता है कि फेमिनिज्म एक ऐसी चीज है, जिसे लड़कियों के साथ-साथ लड़कों को भी समझना चाहिए। उनका मानना है कि इसके लिए शिक्षा प्रणाली में सभी युवा लड़कों के लिए इस विषय को शामिल करना चाहिए। पंकज ने आईएएनएस को बताया कि मुझे लगता है कि माता-पिता अपनी सारी ऊर्जा बेटियों को संवारने और अपनी बेटियों को पढ़ाने में लगाते हैं कि उन्हें कैसे व्यवहार करना है लेकिन जब लड़कों की बात आती है, तो इसे उतना महत्व नहीं दिया जाता है। मुझे लगता है कि आज की शिक्षा में लड़कों के लिए नारीवाद का समावेश करना जरूरी है।"