भाजपा अध्यक्ष जे.पी नड्डा रविवार को दो दिवसीय यात्रा पर त्रिपुरा पहुंचेंगे, जिस दौरान वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे और पार्टी के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। भाजपा ने कहा कि रविवार को अगरतला में महाराजा बीर विक्रम हवाई अड्डे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मानिक साहा समेत प्रदेश भाजपा इकाई के नेताओं के साथ मिलकर नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण सुनेंग।