नई दिल्ली : भारतीय रेलवे इस दौरान बदलाव दौर से गुजर रहा है। सभी रेलवे जोन को आधुनिक बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में देशभर में 200 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के हिस्से में शुरुआती दौर में 5 नई ट्रेनें आई हैं। रेलवे ने इन ट्रेनों के संभावित रूट का खाका भी तैयार कर लिया गया है। लिहाल रैक से लेकर ऑटोमैटिक सिग्निलिंग का काम तेजी से किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे का मानना है कि 2023 तक ये ट्रेन जयपुर-दिल्ली और जोधपुर के बीच दौड़ने लग जायेंगी। तमाम सुविधाओं के साथ इस ट्रेन में सफर करना दिलचस्प होगा। जल्द ही जयपुर से जोधपुर के बीच इसके ट्रायल रन की तारीख भी सामने आने वाली है। सब कुछ ठीकठाक रहा तो कुछ ही महीनों में ये ट्रेन पटरियों पर होगी और हवा से बातें करती हुई नजर आएगी।  दरअसल, उत्तर पश्चिम रेलवे जोन में 5 नई वंदे भारत ट्रेनों का ऐलान किया गया है।