एक जुलाई से पूरे देश में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लग गया है। इसके बावजूद दुकानों में सिंगल यूज प्लास्टिक का चलन धड़ल्ले से चल रहा है। जिसे देखते हुए सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष ने पांच नंबर मंडल कमेटी की पहल पर हाल ही में प्लास्टिक के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए सडक़ पर उतरे। विधायक ने शहर के कई बजारों में जाकर क्रेताओं और विक्रेताओं को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया। इस दौरान विधायक ने सभी से प्लास्टिक की जगह कागज या कपड़े की बैग इस्तेमाल करने का आह्वान किया। वहीं, पत्रकारों से बात करते हुए सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष ने कहा कि केंद्र ने एक जुलाई से देश में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब केवल लोगों को जागरूक होने की जरूरत है।