नगांवः श्री राणी सती दादी मंदिर, ढाकापट्टी में कल भादवा महोत्सव का आयोजन श्री नारायणी सेवा समिति के तत्वावधान में किया गया। इस दौरान सुबह से ही मंदिर में दादी के धोक-पूजा करने के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ था। सर्वप्रथम सुरेंद्र-मनीषा बंका ने दादीजी की पूजा की व ज्योत जगाई। सभी भक्त अपनी श्रद्धानुसार दादी को चुनड़, सुहाग पिटारी व प्रसाद अर्पण कर आशीर्वाद लिए। उसके बाद संगीतमय मंगलपाठ में मंगलपाठ वाचिका निर्मला आलमपुरिया ने दादी को मंगलपाठ व भजनों से रिझाया। इस अवसर पर दादी मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था। मंगलपाठ के दौरान दादीजी का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान अंजलि अग्रवाल द्वारा की गई कोरियोग्राफी अंतर्गत कृष्ण रास लीला की प्रस्तुति काव्या बिहाणी तथा मयंक बिहाणी ने दी। गुड़िया श्रीवास्तव बनी दादी नारायणी के रूप में भक्तों का मन मोह रही थी। आज के मंगलपाठ में गजरा उत्सव सभी भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहा। दादी की बेटियों में विभिन्न तरह के गजरे बना कर पहनाने की जैसे होड़ सी थी। निर्मला आलमपुरिया ने मंगलपाठ के बीच-बीच में भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को नाचने-झूमने पर मजबूर कर दिया। इसी बीच भक्तों ने नाचते-झूमते हुए दादी को निशान अर्पण किए। इस अवसर पर बंका परिवार द्वारा दादीजी को सवामणी का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेंद्र बंका, सुलोचना तोदी, द्रोपदी शोभासरिया, लता शोभासरिया, मनीषा बंका, सर्वेश शोभासरिया, कुसुम आलमपुरिया, पुनम मोदी (तिताबर), सुमन बजाज, रंजीता खेतावत, आशा बजाज, स्वाति तोदी, ज्योति मंगलुनिया, कविता शोभासरिया, विद्या चौधरी, किरण शोभासरिया, गुंजन शोभासरिया, मंजु गाड़ोदिया, निशा शोभासरिया, शिखा श्रीवास्तव, उर्वि दस्साणी सहित सभी सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा। होजाई, कठियातली, चापरमुख के भक्तों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए दादी का आशीर्वाद लिया। नारायणी सेवा समिति ने सफल कार्यक्रम के लिए सभी को धन्यवाद दिया।