दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारी उनके बैंक लॉकर देखने आएंगे। हालांकि, सिसोदिया ने यह भी कहा कि उन्हें कुछ नहीं मिलेगा। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सिसोदिया उन 15 लोगों और संस्थाओं में शामिल हैं, जिन्हें दिल्ली आबकारी नीति के कार्यान्वयन में हुई कथित अनियमितताओं के सिलसिले में दर्ज सीबीआई की प्राथमिकी में नामजद किया गया है।
सिसोदिया और सीबीआई