गुवाहाटी : भाजपा विधायक अतुल बोरा के आवास पर हाल ही में लगे एक नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। नोटिस विधायक के आवास के प्रवेश द्वार पर लगाया गया है। इसमें विधायक ने उनसे मिलने आने वाले लोगों को सूचित करते हुए लाल रंग से बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है मेरा कामकाज बहुत है। नोटिस में और लिखा है, 1 मिनट पहले भी न आएं। विधायक से मिलने आने वाले बहुत से लोग ऐसा करते हैं कि समय से पहले जाकर बैठे रहते हैं। इसलिए विधायक बोरा ने ऐसी सूचना लगा दी है। हालांकि क्षेत्र के निवासियों के लिए अपने विधायक से मिलना आसान होना चाहिए। हालांकि विधायक बोरा  के साथ ऐसा संभव नहीं होता है। आमतौर पर किसी राजनेता या मंत्री-विधायक के आवास के दरवाजे पार्टी कार्यकर्ताओं या उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए खुले होने चाहिए लेकिन अतुल बोरा के मामले में बात कुछ अलग है। बोरा की इच्छा पर यह निर्भर करता है कि लोग उनसे मिल पाएंगे या नहीं। यह शिकायत क्षेत्र के अधिकांश मतदाताओं और उनकी पार्टी के साथियों की है। विधायक अतुल बोरा ने उनसे मुलाकात करने के लिए निर्धारित शेड्यूल से 1 मिनट पहले भी नहीं आने की सख्त चेतावनी दी है। हालांकि मतदाताओं को विधायक बोरा से मुलाकात करने के लिए दिन-पर-दिन इंतजार करना पड़ता है। विधायक बोरा अक्सर पार्टी और सरकारी कार्यक्रमों से दूर रहते हैं। वे पहले भी कीमतों में बढ़ोत्तरी पर कुछ अद्भुत टिप्पणी करके विवादों के केंद्र बन चुके थे।