मालीगांवः पूर्वोत्तर सीमा रेल ने आगामी फेस्टिव सीजन के दौरान दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (डीएचआर) की टॉय ट्रेन सेवा के तहत चार नई विशेष जॉय राइड्स का परिचालन करने का फैसला किया है। आगामी पीक फेस्टिव सीजन को देखते हुए 01 अक्टूबर से शुरू होकर 31 दिसंबर, 2022 तक दार्जिलिंग और घुम के बीच दैनिक आधार पर दोनों दिशाओं में जॉय राइड्स चलेंगी। ट्रेन नंबर 02547 (दार्जिलिंग-घुम-दार्जिलिंग) जॉय राइड स्पेशल, दार्जिलिंग से 09ः20 बजे रवाना होगी और घुम 10ः05 बजे पहुंचेगी। वापसी में, यह ट्रेन घुम से 10ः25 बजे रवाना होगी और दार्जिलिंग 10ः55 बजे पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 02548 (दार्जिलिंग-घुम-दार्जिलिंग) जॉय राइड स्पेशल, दार्जिलिंग से 11ः25 बजे रवाना होगी और घुम 12ः10 बजे पहुंचेगी। वापसी में, यह ट्रेन घुम से 12ः30 बजे प्रस्थान करेगी और दार्जिलिंग 13ः00 बजे पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 02549 (दार्जिलिंग-घुम-दार्जिलिंग) जॉय राइड स्पेशल, दार्जिलिंग से 13ः25 बजे रवाना होगी और घुम 14ः10 बजे पहुंचेगी। वापसी में, यह ट्रेन घुम से 14ः35 बजे प्रस्थान करेगी और दार्जिलिंग 15ः05 बजे पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 02550 (दार्जिलिंग-घुम-दार्जिलिंग) जॉय राइड स्पेशल दार्जिलिंग से 15ः30 बजे रवाना होगी और घुम 16ः15 बजे पहुंचेगी। वापसी में, यह ट्रेन घुम से 16ः35 बजे प्रस्थान करेगी और दार्जिलिंग 17ः05 बजे पहुंचेगी। सभी जॉय राइड स्पेशल, 03 फर्स्ट क्लास चेयर कार के संयोजन के साथ चलेगी। प्रति फर्स्ट क्लास चेयर कार कोच में 30 सीटें होंगी।