सिलचरः गणेश चतुर्थी का पर्व सिलचर में धूमधाम से जगह-जगह मनाया जा रहा है, जिसमें लोग अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं मंदिरों में गणेश चतुर्थी मनाई। सिलचर शहर में सार्वजनिक गणेश चतुर्थी भी जगह-जगह मनाई गई। सारा शहर इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है। श्री गोपाल अखाड़ा गणेश मंदिर में पुजारी सीताराम जोशी ने मुख्य यजमान अंजु-मनोज कुमार अग्रवाल को विç-विधान से गणपति महाभिषेक यज्ञ करवाया। अन्य भक्तों ने भी हिस्सा लिया। पूजन के बाद आरती की गई तथा प्रसाद वितरित किया गया। दोनों कार्यक्रम आदर्श भक्त मंडल ने किया। श्री नृसिंह अखाड़ा में पंडित मदन झा ने मुख्य यजमान रिंकू हरीश काबरा को गणपति महाभिषेक यज्ञ एवं पूजन करवाया, जहां अन्य दंपति एवं भक्तों ने भी हिस्सा लिया। मंदिर के प्रबंधन सचिव विकास सारदा ने बताया कि आदर्श भक्त मंडल द्वारा रात में कीर्तन किया जाएगा। पुजारी अर्नेश मिश्रा ने आरती के बाद प्रसाद वितरित किया।