गुवाहाटीः क्षेत्रीय मौसम केंद्र गुवाहाटी ने मौसम का पूर्वानुमान लगाते हुए कहा कि गुवाहाटी सहित पूर्वोत्तर के अधिकांश जगहों पर अगले पांच दिनों तक हल्की एवं मध्यम वारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक डा. संजय ओनिल शॉ ने बृहस्पतिवार को मौसम का पूर्वानुमान लगाते हुए कहा कि बंगाल की खाड़ी में भारी दबाव के कारण असम समेत पूर्वोत्तर राज्य पर भी इसका असर पड़ सकता है। साथ ही गुवाहाटी समेत पूर्वोत्तर राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर कहीं हल्की तो कहीं मध्यम एवं कहीं भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। हालांकि मौसम के हिसाब से अधिकांश स्थानों पर हल्की वारिश का अनुमान है।
गुवाहाटी समेत पूर्वोत्तर में अगले पांच सितंबर तक होगी हल्की बारिश