महिलाएं हमेशा ही अपने बालों को लेकर परेशान रहती हैं। जी दरअसल दुनियाभर में कई महिलाएं ऐसी हैं जिनके बाल लंबे नहीं है और इसी के चलते वह चिंतित रहती हैं। महिलाएं आज के समय में अपने बालों को लेकर कुछ ज्यादा ही सजग रहती हैं। महिलाएं अपने बालों को घना, लंबा और खूबसूरत बनाए रखने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाती हैं। कई महिलाएं तो अपने बालों को लंबा करने के लिए घरेलू उपायों तक को अपनाती हैं हालांकि कई बार सभी उपाय काम नहीं करते हैं और महिलाओं के बाल छोटे ही रह जाते हैं। वैसे आज हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं जहां की महिलाओं के बालों की चर्चा पूरी दुनिया में होती है। जी दरअसल हम बात कर रहे हैं चीन की जहां एक ऐसा गांव भी है, जहां की महिलाओं के बालों की चर्चा पूरी दुनिया में होती है। हम बात कर रहे हैं चीन के दक्षिण-पश्चिम के गुइलिन प्रांत में बसा गांव हुआंग्लुओ की। यहां एक समाज है जिसे याओ कहा जाता है। इस समाज की महिलाओं में लंबे बाल रखने की सदियों पुरानी परंपरा है। वैसे चीन के इस गांव को ‘लॉन्ग हेयर विलेज’ के नाम से भी पुकारते हैं। इस समाज की महिलाएं अपने पूरे जीवन में केवल एक ही बार बाल कटवाती हैं। यहां महिलाएं जब अपने लिए जीवनसाथी की तलाश करती हैं, तो वो अपने बालों को स्कार्फ से ढक कर रखती हैं। वहीं लड़की के कटे हुए बालों को लड़की की दादी सजावटी डिब्बे में उसकी शादी होने तक संभाल कर रखती हैं। उसके बाद जब शादी होती है तो शादी के बाद लड़की के इन बालों को उसके पति को तोहफे में देने का रिवाज है। इस पर्व में महिलाएं गाना गाकर और डांस कर के अपने लंबे खूबसूरत बालों का प्रदर्शन करती हैं।
यहां महिलाओं की हाइट से भी लंबे होते हैं उनके बाल