बोको: बोको क्षेत्र के छमरिया में कल भारतीय जीवन बीमा निगम के ‘बीमा सप्ताह’ के दौरान पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं भारतीय जीवन बीमा गत सन् 1956 के 1 सितंबर में राष्ट्रीयकृृत होने के कारण गत 1 सितंबर से सात सितंबर तक भारतीय जीवन बीमा के बोको शाखा के सौजन्य में भी बीमा सप्ताह मनाया गया है। इस अवसर पर भारतीय जीवन बीमा के बोको शाखा के प्रबंधक मनोज कलिता ने पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके साथ बोको शाखा के कार्यकर्ताओं ने छमरिया सत्र, छमरिया आंचलिक कालेज, जुनियर कालेज, छमरिया ग्राम पंचायत और छमरिया रामसरस्वती अकादमी प्रांगण में कई मूल्यवान पेड़ लगाए। उनलोगों ने पौधारोपण की जरूरत जैसे जीवन बीमा भी लोगों को सुरक्षा प्रदान करने की बात जिक्र किया और जीवन बीमा करके आगामी दिनों में अपने-अपने भविष्य सुरक्षित करने के लिए आह्वान किया। उक्त कार्यक्रम में भारतीय जीवन बीमा निगम के मुख्य सलाहकार रुपम दास, बोको शाखा के सहायक प्राधिकारी भुवनेश्वर बनिया सहित कई अनुष्ठान प्रतिष्ठानों की कार्यकर्ता मौजूद थे। भारतीय जीवन बीमा निगम के पौधारोपण जैसे महान कार्य को इलाके के जागरूक लोगों ने सराहना की है।