मालीगांव : एलएचबी कोचों के प्रसार के साथ, भारतीय रेल के पुराने कोचों को सेवा से हटाया जा रहा है। ये पुराने ट्रेन कोच, जिनका संचालन रेलवे द्वारा बंद कर दिया गया है, कोच रेस्तरां के लिए उपयोग किया गया है। पूर्वोत्तर सीमा रेल (पू.सी.रे.) ने भी अपने कुछ पुराने रेल कोचों में से कुछ, जो उपयोग के लिए उपयुक्त नहीं है, रेस्तरां में परिवर्तित करना शुरू कर दिया है। पूसी रेल ने कटिहार में ऐसा ही एक कोच रेस्तरां खोला है और न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन क्षेत्र में एक अन्य कोच रेस्तरां भी खोलने को तैयार है। पांच मंडलों के विभिन्न स्थानों पर ऐसे 15 और कोच रेस्तरां स्थापित करने के कार्यों को भी अंतिम रूप दिया गया है। कटिहार मंडल के दार्जिलिंग और जोगबनी में प्रति कोच रेस्तरां की स्थापना को अंतिम रूप दिया गया है। अलीपुरद्वार मंडल में न्यू कोचबिहार, न्यू अलीपुरद्वार, मदारीहाट, लाटागुड़ी, चालसा, राजा भात खावा और न्यू माल में प्रति कोच रेस्तरां की स्थापना को अंतिम रूप दिया गया है। रंगिया मंडल के रंगिया और रंगापाड़ा नॉर्थ में कोच रेस्तरां, लामडिंग मंडल में तीन कोच रेस्तरां, गुवाहाटी में दो और डिफू में एक तथा तिनसुकिया मंडल के न्यू तिनसुकिया में एक कोच रेस्तरां की स्थापना को अंतिम रूप दिया गया है। इसके अलावा, ऐसे कोच रेस्तरां शुरू करने के लिए पूसी रेल के 43 स्थानों का चयन किया गया है। कटिहार में 6, अलीपुरद्वार में 8, रंगिया में 14, लामडिंग में 11 और तिनसुकिया मंडल में 4 स्थानों पर कोच रेस्तरां की योजना बनाई जा रही है और कार्य प्रगति पर है। कोच रेस्तरां को यात्रियों के आकर्षण के लिए सौंदर्य और विरासत की खूबसूरती के साथ सुसज्जित किया जा रहा है। ट्रेन कोचों में भोजन ग्रहण करने वाले लोग परिवार और दोस्तों के साथ आनंद का अनुभव प्राप्त कर पाएंगे। कोच रेस्तरां में खाना, स्नैक्स और पेय पदार्थ खरीदने की सुविधा होगी। रेलवे के लिए गैर-किराया राजस्व सृजन करने के अलावा पूसी रेल की इस पहल से कुशल और अकुशल दोनों श्रमिकों के लिए रोजगार उत्पन्न होने की उम्मीद है।
पूसी रेल ने ट्रेन के पुराने कोचों को रेस्तरां में बदला