आज दिनांक 14 सितंबर 2022 को हिंदी दिवस के मौके पर 152वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, शास्त्रीनगर, ग्वालपाड़ा के कैंप प्रांगण में पौधारोपण कर पर्यावरण बचाव में एक महत्त्वपूर्ण कदम बढ़ाया है एवं संकल्प लिया गया कि हम सभी पर्यावरण को संरक्षित करने व उसे स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़ लगाने व उसे पालन-पोषण एवं सुरक्षा प्रदान कर साकार रूप प्रदान करेंगे। इस अवसर पर देव शंकर मिश्र कमांडेंट-152 बटालियन सीआरपीएफ द्वारा पौधारोपण किया गया एवं सभी जवानों को संकल्पित किया कि संपूर्ण पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए घर, उद्यान, रोड किनारे, टीले, खेत-खलिहान व ऐसे स्थान जिनका कोई प्रयोग नहीं किया जा रहा है उनमें पौधे रोपित कर धरती को हरा-भरा बनाकर पर्यावरण में प्राण वायु ऑक्सीजन को बढ़ाकर कार्बन डाइऑक्साइड के प्रभाव को कम किया जा सकता हैं ताकि हमें एक बेहतरीन जीवन मिल सकें। हम सभी को पर्यावरण के प्रति अपने परिवार, समाज आदि में जागरूकता पैदा कर पौधारोपण का महत्व समझाते हुए उन्हें प्रेरित करना है तथा विभिन्न प्रजाति के कुल 500 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर श्री मिश्र कमांडेंट-152 के साथ वी नारायणन उप कमां, बाबू साहेब उप कमां, अधिनस्थ अधिकारी, जवानों के परिवार, मीडिया के सहयोगी एवं जवान उपस्थित थे।