मालीगांवः पू. सी. रेल बेटिकट और अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के लिए नियमित रूप से सघन टिकट जांच अभियान चलाती है। वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में, पू. सी. रेल की अत्यधिक सक्रिय टिकट जांच टीम ने अप्रैल से अगस्त 2022 की अवधि के दौरान कई टिकट जांच अभियान चलाये हैं, जिससे 29.86 करोड़ रुपए से अधिक राशि की वसूली हुई। बेटिकट यात्रा के आदत को और रोकने के लिए 03 सितंबर से 10 सितंबर तक पूर्वोत्तर सीमा रेल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर एक विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 547 मामलों का पता चला और अतिरिक्त किराया एवं जुर्माना के रूप में 4.09 लाख रुपए से अधिक की राशि अर्जित की गई। अप्रैल से अगस्त, 2022 की अवधि के दौरान, बेटिकट/अनियमित टिकट यात्रियों के 3,75,031 मामलों का पता चला और अधिक किराया एवं जुर्माना के रूप में 29.86 करोड़ रुपए की राशि वसूल की गई। कुल मिलाकर यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में दंड मामलों की संख्या में 326.55 प्रति. अधिक और जुर्माना अर्जन मामलों में 698.76प्रति. अधिक है। विशेष अभियान के दौरान 3372 अन-बुक्ड लगेज के मामलों का भी पता चला और चालू वित्तीय वर्ष के अगस्त, 2022 तक इस संबंध में 6 लाख रुपए से अधिक की राशि वसूल की गई है। उचित टिकट के बिना या अधिकृृत दूरी से अधिक यात्रा करने पर अतिरिक्त शुल्क और किराया लग सकता है। यदि कोई यात्री मांग पर भुगतान करने में विफल रहता है या भुगतान करने से इनकार करता है, तो वह भुगतान में चूक करने वाला माना जाएगा और रेलवे अधिनियम, 1989 की प्रासंगिक धाराओं के तहत मुकदमा चलाया जाएगा।