डिब्रूगढ़ : जिले के बोगिबिल अंचल के विकास के लिए केंद्रीयमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कई परियोजनाओं का आज सोमवार को शुभारंभ किया। इस दौरान आयोजित सभा मे केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने दो फ्लोटिंग जेटटीज के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया, जो बोगीबिल  से गुइजान तक ब्रह्मपुत्र नदी के जलमार्ग से जाएगी। इसके बाद ही उन्होंने बोगिबिल रिवर फ्रंट पैसेंजर जेटी का भी उद्घाटन किया। केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने सभा में आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि दो फ्लोटिंग जेटटीज डिब्रूगढ़ के बोगिबिल घाट से तिनसुकिया के गुइजान घाट तक बनेगा। ब्रह्मपुत्र नदी के राष्ट्रीय जलमार्ग दो पंर इसका निर्माण आईडब्लूएआई  के तहत 8.25 करोड़ रुपए की लागत से आगामी फरवरी तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसके साथ ही बोगीबिल रिवर  फ्रंट पैसेंजर जेट्टी का निर्माण नार्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे बोगिबिल पुल के पास किया। केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर देश की सभी नदियों व सागरो के तटों के विकास के लिए कार्य अग्रगति पंर है। इसके साथ जलमार्ग से सभी तटों को जोड़ने का भी कार्य भी जोरों पर चल रहा है। विभिन्न प्रकार की परियोजनाओं से पर्यटन को भी बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। बोगिबिल भी उनमें से एक है। श्री सोनोवाल ने खुशी व्यक्त की कि अगले साल की शुरुआत के साथ ही उत्तरप्रदेश के वाराणसी से डिब्रूगढ़ तक यात्रियों को लेकर एक जहाज सेवा शुरू की जाएगी, जो देश की सबसे लंबी जल यात्रा लगभग चार हजार किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इससे असम के लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे। इस प्रकार के प्रयासो से नदी अंचलों में विकास होगा और पर्यटन के क्षेत्र में भी विस्तार होगा। बोगिबिल में एक स्थायी कार्गो टर्मिनल का निर्माण किया जाएगा। जिससे बीसीपीएल, ब्रह्मपुत्र वैली फेर्टिलिसर कॉर्पोरेशन आदि कंपनियों से व्यपारिक कार्य को भी बढ़ावा मिलेगा। ब्रह्मपुत्र नदी के जलमार्ग दो के विकास के साथ ही राज्य के उद्योग व पर्यटन के विकास को भी अग्रगति मिलेगी। दूसरी तरफ डिब्रूगढ़ स्थित असम मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय के प्लेटिनम जुबली  समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने प्लेटिनम जुबली फील्ड का उद्घाटन किया। इस अवसर पर असम मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय के अध्यक्ष डॉ संजीब काकोटी के साथ ही कई गण्य मान्य लोग उपस्थित थे।इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री रामेश्वर तेली,आईवाईएआई के चेयरमैन संजय बंदोपाध्याय व एनएफ रेलवे के जरनल मैनेजर अंशुल गुप्ता के साथ ही रेलवे के तिनसुकिया डिवीजन के डीआरएम विजय कुमार मिश्रा, डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ जीतेन हजारिका, डिब्रूगढ़ जिला उपायुक्त विश्वजीत पेगु, बीसीपीएल के सीओओ विजय पॉल, डिब्रूगढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष डॉ सैकत पात्र व उपाध्यक्ष उज्ज्वल फुकन, डीडीए के चैयरमैन अखिम हजारिका के साथ ही कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।