बोको : बोको थाने के अंतर्गत राजापाड़ा में आज 17 नं राष्ट्रीय राजमार्ग पर भयंकर सड़क हादसा हुआ। जिससे 15 बस यात्री घायल हुए। घायलों में अब्दुल रज्जाक, बासी अली, अमीरुद्दीन, नुरूल हक, मोहम्मद आलम हक, मोहम्मद साइनुर रहमान की हालत नाजुक बताया गया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार  ए एस 01एल सी 9401 नं की अल्ट्रा बस गुवाहाटी की ओर आ रही थी। वहीं राजापारा में अचानक विपरीत दिशा से आ रही ए एस -18 एफ 7491 नं की पल्सर बाइक अचानक सामने आ जाने से उसको बचाने के चक्कर में बस चालक ने नियंत्रण खोकर सड़क के किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकराया। जिससे चालक सहित 15 बस यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर बोको पुलिस घटनास्थल पर पहंुचकर घायलों को बोको प्राथमिक अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि उनमें से चार की हालत काफी गंभीर होने के कारण  उनलोगों को जीएमसीएस भेज दिया गया।