नई दिल्ली: साइबर हमलों के मामले में भारतीय स्वास्थ्य सेवा उद्योग दुनिया में दूसरे स्थान पर है। अमरीका पहले स्थान पर है। साइबर सुरक्षा फर्म क्लाउडसेक की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 के दौरान दुनियाभर में स्वास्थ्य सेवा उद्योग पर हुए कुल साइबर हमले में देश की 7.7 फीसदी हिस्सेदारी थी। वैश्विक स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में साइबर हमलों में वृद्धि रिपोर्ट में फर्म ने कहा कि इस क्षेत्र में साइबर हमलों के 28 फीसदी मामलों के साथ अमरीका का दुनिया में पहला स्थान है। भारत के स्वास्थ्य सेवा उद्योग पर 2021 में 71 लाख से अधिक साइबर हमले हुए। इस तरह 7.7 फीसदी हिस्सेदारी के साथ भारत का दुनिया में दूसरा स्थान रहा। फर्म ने बताया कि स्वास्थ्य सेवा उद्योग में तकनीकी प्रगति के कारण साइबर हमले बढ़े हैं।
साइबर हमलों के मामले में भारतीय स्वास्थ्य सेवा उद्योग दुनिया में दूसरे स्थान पर, अमरीका शीर्ष पर