प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 सितंबर को जापान की यात्रा पर जाएंगे जहां वह पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में हिस्सा लेंगे। जापान के सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले शिंजो आबे की आठ जुलाई को पश्चिमी इलाके में चुनावी कार्यक्रम के दौरान एक हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।