नई दिल्ली: अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी की दुनिया के अरबपतियों में दूसरे नंबर की कुर्सी छिन गई है। हालांकि, वह ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में अभी भी इस स्थान पर काबिज हैं। एक दिन पहले वह ब्लूमबर्ग और फोब्र्स दोनों की रैंकिंग में अब अडाणी दूसरे पोजीशन पर थे, लेकिन फोब्र्स रियल टाइब बिलेनियर इंडेक्स में अडाणी अब तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। एक बार फिर बर्नार्ड अर्नाल्ट ने अपना दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। बता दें फेड के फैसले के बाद बुधवार को अमरीकी शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई। इससे टेस्ला, गूगल, एमेजान, माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज कंपनियों के निवेशकों का काफी नुकसान उठाना पड़ा। इससे पहले घरेलू मार्केट में आई गिरावट ने भी अरबपतियों की संपत्ति में सेंध लगा दी। फोब्र्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स में बुधवार को गौतम अडाणी टॉप लूजर रहे। उन्होंने एक ही दिन में 5.9 अरब डॉलर की संपत्ति गंवा दी। इसका असर यह हुआ की इस लिस्ट में एक पायदान नीचे खिसक गए। अब उनकी संपत्ति 152.4 अरब डॉलर रह गई है। इसके विपरित बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति में 2.3 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और वह तीसरे से फिर दूसरे स्थान पर पहुंच गए। वहीं, ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक अडाणी की संपत्ति में बुधवार को 5.63 अरब डॉलर का नुकसान हुआ, अब उनकी दौलत 144 अरब डॉलर रह गई है।
गौतम अडाणी की दुनिया के अरबपतियों में दूसरे नंबर की कुर्सी छिनी