गुवाहाटी : एल.गोपाल गोल्ड एंड डायमंड द ओरिजिनल  राम गोपाल सोनी ग्रुप (1970 से ग्राहकों की सेवा में) को बेस्ट बुटिक स्टोर अवार्ड-ईस्ट रिजन के पुरस्कार से नावाजा गया है। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने दिल्ली स्थित ताज पैलेस में आयोजित मेगा अवार्ड शो ‘इंडियाज कूलेस्ट स्टोर अवार्ड 2022’ में जीएस रोड के पश्चिमी दिशा के पास शुभारंभ किए गए नए फ्लैगशिप स्टोर के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया। एल.गोपाल गोल्ड एंड डायमंड की ओर से विकास सोनी ने जीएस रोड के वेस्टसाइड के पास हाल ही में उद्घाटन किए ब्राइडल ज्वैलरी बुटिक एरिया के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किया। इसमें दुल्हन को पोशाक व मैकअप के साथ ज्वैलरी से सजाया जाता है। इस सिलसिले में कन्हैया लाल सोनी ने कहा किपुरस्कार हमेशा कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए पोषित होते हैं, जिसे हम सीखने और डिजाइन, गुणवत्ता और ग्राहक अनुभव में सुधार की अपनी निरंतर प्रक्रिया में लगाने के लिए उलब्ध होते हैं।