मालीगांव : पूर्वोत्तर सीमा रेल ने आगामी त्यौहारी सीजन के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तीन जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का फैसला किया है। दोनों दिशाओं में एक पूजा स्पेशल ट्रेन छह ट्रिपों के लिए और अन्य दो पूजा स्पेशल ट्रेनें एक ट्रिप के लिए चलेंगी। पूजा स्पेशल ट्रेन संख्या 03013 (हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी) एक ट्रिप के लिए 28 सितंबर, 2022 को हावड़ा से 23ः40 बजे रवाना होगी और अगले दिन न्यू जलपाईगुड़ी 10ः10 बजे पहुंचेगी। वापसी में, पूजा स्पेशल ट्रेन संख्या 03014 (न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा) एक ट्रिप के लिए 29 सितंबर, 2022 को न्यू जलपाईगुड़ी से 12ः35 बजे रवाना होगीऔर अगले दिन हावड़ा 00ः50 बजे पहुंचेगी। अन्य पूजा स्पेशल ट्रेन संख्या 03123 (सियालदह-न्यू जलपाईगुड़ी) एक ट्रिप के लिए 29 सितंबर, 2022 को सियालदह से 23ः50 बजे रवाना होगी और अगले दिन न्यू जलपाईगुड़ी 10ः10 बजे पहुंचेगी। वापसी में, पूजा स्पेशल ट्रेन संख्या 03124 (न्यू जलपाईगुड़ी-सियालदह) एक ट्रिप के लिए 30 सितंबर, 2022 को न्यू जलपाईगुड़ी से 12ः00 बजे रवाना होकर उसी दिन सियालदह 23ः35 बजे पहुंचेगी। 29 सितंबर से 03 नवंबर, 2022 तक पूजा स्पेशल ट्रेन संख्या 05639 (सिलचर-कोलकाता) प्रति गुरुवार को छह ट्रिपों के लिए सिलचर से 06ः00 बजे रवाना होकर अगले दिन कोलकाता 13ः00 बजे पहुंचेगी। वापसी में,30 सितंबर से 04 नवंबर, 2022 तक पूजा स्पेशल ट्रेन संख्या 05640 (कोलकाता-सिलचर) प्रति शुक्रवार को छह ट्रिपों के लिए कोलकाता से 15ः00 बजे रवाना होकर रविवार को सिलचर 00ः30 बजे पहुंचेगी। पूजा स्पेशल ट्रेन में 20 कोच होंगे और यह अपनी दोनों तरफ की यात्रा के दौरान भाया न्यू हाफलंग, लामडिंग, गुवाहाटी, न्यू बंगाईगांव, न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज, मालदा टाउन और बैण्डेल जंक्शन होकर चलेगी। इसमें 04 एसी थ्री टीयर कोच, 01 एसी टू टीयर कोच, 13 स्लीपर क्लास कोच और 02 लगेज वैन होंगे।
दुर्गोत्सव : भीड़ से निपटने के लिए कुछ और पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाएगी पूसी रेल