नई दिल्ली: अक्तूबर के महीने में कई बड़े त्योहार हैं, जिसकी वजह से अलग-अलग शहरों में 21 दिन बैंक के कर्मचारियों की छुट्टी रहेगी। ऐसे में अगर आपका भी अक्तूबर के महीने में कोई जरूरी काम बैंक में है तो यह जरूर देख लें कि कहीं आपका नजदीकी बैंक उस दिन बंद तो नहीं है। बता दें, बैंक कर्मियों के छुट्टियां रिजर्व बैंक के द्वारा जारी आदेश के अनुसार ही रहता है। सितबंर के बाद अक्तूबर के महीने में भी कई बड़े त्योहार हैं, जिसकी वजह से अलग-अलग शहरों में 21 दिन बैंक के कर्मचारियों की छुट्टी रहेगी। ऐसे में अगर आपका भी अक्तूबर के महीने में कोई जरूरी काम बैंक में है तो यह जरूर देख लें कि कहीं आपका नजदीकी बैंक उस दिन बंद तो नहीं है।
अक्तूबर के महीने में बैंककर्मियों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट: 1 अक्तूबर - अद्र्धवार्षिक क्लोजिंग - सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे। 2 अक्तूबर - गांधी जयंती। 3 अक्तूबर - दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) की वजह से सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, केरल, बिहार और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे। 4 अक्तूबर - दुर्गा पूजा (दशहरा)/ शंकरदेव के जन्मोत्सव की वजह से कर्नाटक, उड़ीसा, सिक्किम, केरल, बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, असम, बिहार और मेघालय में बैंक कर्मियों की छु्ट्टी रहेगी। 5 अक्तूबर - दुर्गा पूजा (दशमी)/ शंकर देव जन्मोत्सव की वजह से मणिपुर को छोडक़र देशभर के बैंक बंद रहेंगे। 6 अक्तूबर - दुर्गा पूजा की वजह से गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे। 7 अक्तूबर - दुर्गा पूजा की वजह से गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे। 13 अक्तूबर - करवा चौथ की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 14 अक्तूबर - जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। 18 अक्तूबर - कटि बिहू की वजह से गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे। 24 अक्तूबर - काली पूजा/नरक चतुर्दशी/दिवाली/लक्ष्मी पूजा की वजह से हैदराबाद, इम्फाल और गंगटोक को छोडक़र देश के अन्य शहरों में बैंक बंद रहेंगे। 25 अक्तूबर - लक्ष्मी पूजा/दिवाली/गोवर्धन पूजा की वजह से गंगटोक, हैदराबाद, इम्फाल और जयपुर में बैंक बंद रहेंगे। 26 अक्तूबर - भाई दूज जैसे त्योहारों की वजह से अहमदाबाद, बेंगलुरू, बेलापुर, देहरादून, गंगटोक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिलांग और शिमला में बैंक बंद रहेंगे। 27 अक्तूबर - भाई दूज/चित्रगुप्त जैसे त्योहारों की वजह से लखनऊ, कानपुर, इम्फाल और गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे। 28 अक्तूबर - डाला छठ/सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती की वजह से बैंक अहमदाबाद, पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
अक्तूबर के महीने में साप्ताहिक अवकाश: 8 और 22 अक्तूबर को दूसरे और चौथे शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 2, 9, 16, 23 और 30 अक्तूबर को रविवार की वजह से बैंक कर्मियों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।