कट्टनकुलथुर : चेन्नई के निकट कट्टनकुलथुर में एसआरएम प्रौद्योगिकी संस्थान में 25 सितंबर को संस्थान के 18वें दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। एसआरएमआईएसटी के संस्थापक चांसलर डॉ. टीआर पारीवेंद्र ने दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की, जिसमें इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संकाय से 107 पीएचडी विद्वानों सहित 7380 से अधिक स्नातकों ने डिग्री प्राप्त की और अपने संबंधित विषयों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय रैंक प्राप्त करने वाले 77 छात्रों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर अजय कुमार सूद तथा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ को विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए डॉक्टरेट ऑफ साइंस की मानद उपाधि भी प्रदान की गई। एसआरएमआईएसटी के कुलपति प्रोफेसर सी मुथामिझचेलवन ने स्वागत भाषण दिया और वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।