हिन्दू धर्म में नौ दिनों का नवरात्रि का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू होकर 5 अक्तूबर तक रहेगी। इन नौ दिनों में हर दिन मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। इसके साथ ही नवरात्रि के प्रत्येक दिन 9 अलग-अलग रंगों को भी बहुत महत्व दिया गया है। शास्त्रों के अनुसार नौ दिनों में नौ अलग-अलग देवियों को विभिन्न रंगों के वस्त्र अर्पित किए जाते हैं। वहीं नवरात्रि पूजा के दौरान स्वयं भी इन अलग-अलग रंगों के कपड़े पहनने को बहुत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इन अलग-अलग नौ रंगों के कपड़े पहनकर पूजा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और हमारे भीतर सकारात्मक ऊर्जा आती है। तो आइए जानते हैं इन नौ दिनों में किन अलग-अलग 9 रंगों के परिधानों को पहनकर मां दुर्गा की पूजा करें।
26 सितंबर 2022 (नवरात्रि का पहला दिन) : मां शैलपुत्री की पूजा में सफेद रंग के कपड़े पहनें।
27 सितंबर 2022 (नवरात्रि का दूसरा दिन) : मां ब्रह्मचारिणी की पूजा में लाल रंग के कपड़े पहनें।
28 सितंबर 2022 (नवरात्रि का तीसरा दिन) : मां चंद्रघंटा की पूजा के समय रॉयल ब्लू रंग के परिधान पहनना शुभ माना जाता है।
29 सितंबर 2022 (नवरात्रि के चौथा दिन) : मां कुष्मांडा की पूजा करते समय पीले रंग के कपड़े पहनें।
30 सितंबर 2022 (नवरात्रि के पांचवां दिन) : मां स्कंदमाता की पूजा में हरे रंग के कपड़े पहनें।
1 अक्तूबर 2022 (नवरात्रि के छठा दिन) : मां कात्यायनी की पूजा के दौरान भूरे रंग के कपड़े पहनने से मां शांत होता है।
2 अक्तूबर 2022 (नवरात्रि के सातवां दिन) : मां कालरात्रि की पूजा में नारंगी रंग के कपड़े पहनें।
3 अक्तूबर 2022 (नवरात्रि का आठवां दिन) : मां महागौरी की पूजा के समय पीकॉक ग्रीन रंग के कपड़े पहनें।
4 अक्तूबर 2022 (नवरात्रि का नवां दिन) : नवरात्रि के नवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा के दौरान गुलाबी रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।