बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को कल यानि 26 सितंबर की देर रात अस्पताल में अचानक भर्ती कराया गया है। अभिनेत्री को घबराहट की शिकायत के बाद तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इससे पहले भी उनको ऐसा हो चुका है, इसलिए फैंस भी अभिनेत्री की तबीयत को लेकर चिंता में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब अभिनेत्री अच्छा महसूस कर रही हैं। तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में दीपिका के बहुत से टेस्ट किए गए। जिसके बाद उनकी तबीयत और बिगड़ गई, इसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया।