गुवाहाटी : भारतीय सेना में स्ट्रैटेजिक फोर्स कमांड में सेवारत जनरल राजेश कुमार झा ने 23 सितंबर 2022 को 51वें सब एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) के रूप में पदभार ग्रहण किया। एक अनुभवी अधिकारी के रुप में मशहूर  अधिकारी झा को दिसंबर 1985 में बॉम्बे सैपर्स में कमीशन किया गया था। वे पूर्वोत्तर में एक माउंटेन ब्रिगेड और एक माउंटेन डिवीजन की कमान संभाल चुके हैं। शेरवुड कॉलेज नैनीताल, एनडीए और आईएमए के पूर्व छात्र जनरल झा ने भारतीय उच्चायोग, यूनाइटेड किंगडम में रक्षा और सैन्य सलाहकार के रूप में भी कार्यरत थे। उन्हें अपनी शानदार सेवा के दौरान कई  पुरस्कारों और प्रशंसाओं के अलावा अति विशिष्ट सेवा पदक से भी सम्मानित किया गया है। पूर्वोत्तर के भूतपूर्व सैनिक समुदाय की अच्छी तरह से देखभाल सुनिश्चित करने में जनरल शामिल रहे हैं। जनरल झा की पत्नी श्रीमती अनुपमा झा एक गृहिणी हैं और वे सेना पत्नी कल्याण संघ की एक प्रभावी सदस्य के रूप में वीर नारियों के कल्याण से संबंधित सभी गतिविधियों में सबसे आगे रही हैं। जनरल और उनकी पत्नी ने अपने दो बच्चों के अलावा अरुणाचल प्रदेश की दो लड़कियों को भी गोद लिया है।