तेजपुरः रक्षामंत्री राजनाथ सिंह,चीफ ऑफ आर्मी जनरल मनोज पांडे तथा इस्टर्न कमान के जीओसी -इन -चीफ ले जनरल आर पी कलिता आज तेजपुर पहुंचे। तेजपुर के सेना मुख्यालय गजराज कोर मे पहुंचने के बाद वहां जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल डी.एस राणा ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए सभी प्रकार की सैन्य गतिविधियों की जानकारी दी। रक्षामंत्री ने देश की सुरक्षा के लिए अपने बहुमूल्य प्राणों का बलिदान देने वाले सैनिकों से भी आत्मीयता के साथ मुलाकात करते हुए जांबाज सैनिकों की हौसला अफजाई की। चौथे गजराज कोर के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा ने रक्षा मंत्री सिंह को परिचालन स्थिति के बारे में जानकारी दी। रक्षा मंत्री ने उच्च स्तर की व्यावसायिकता और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए सेना की प्रशंसा की। उन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद देश की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता की रक्षा में चौथी कोर के अधिकारियों और सैनिकों के साहस और समर्पण की सराहना की। इस बात की जानकारी आज रक्षा मंत्रालय के जन सम्पर्क अधिकारी ले.कर्नल ए.एस वालिया ने दी।