वॉशिंगटन : भारतीयों को स् वीजा अपॉइंटमेंट मिलना बेहद मुश्किल हो गया है। दिल्ली में विजिटर वीजा का वेटिंग टाइम 833 दिन और मुंबई में 848 दिन हो चुका है। हैरानी की बात यह है कि चीन में सिर्फ 2 दिन की वेटिंग है। भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के सामने यह मुद्दा उठाया है। जयशंकर 10 दिन के अमरीकी दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने अमरीकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान वीजा पर बात हुई। ब्लिंकन ने माना कि वीजा का मामला गंभीर है। दुनिया में इस तरह के  मामले बढ़ रहे हैं। देरी की मुख्य वजह कोविड 19 है। कुछ महीनों में हालात बेहतर हो जाएंगे। अमरीका चीन के लोगों को सिर्फ दो दिन में अपॉइंटमेंट दे रहा है। पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भी वेटिंग टाइम भारत से आधा है। वहां 450 दिन में अपॉइंटमेंट मिल रहा है। स् स्टेट डिपार्टमेंट की वेबसाइट से यह आंकड़ा सामने आया है। विजिटर वीजा लेने में भारतीयों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीयों को स् स्टूडेंट वीजा के लिए भी इंतजार करना होगा। स्टूडेंट वीजा के लिए मुंबई और दिल्ली में वेटिंग टाइम 430 दिन है।