गुवाहाटी : कोरोना मुक्त नवरात्रि पर राज्यवासियों में उत्साह दिख रहा है। दो साल के बाद इस बार   की दुर्गा पूजा को लेकर आयोजक के साथ-साथ भक्तों में उमंग और उत्साह का माहौल है। शक्ति की देवी कामाख्या मंदिर,उग्रतारा मंदिर, दुर्गा मंदिर और पूजा पंडालों के साथ- साथ घर व आंगन में विशेष उत्साह का माहौल है। आज नगर की सड़कों के साथ ही पूजा पंडाल विद्युत रोशनी से जगमगा उठे हैं। शनिवार को राज्य भर के सभी पंडालों में विराजमान मातारानी की प्रतिमा को विराजमान करवाया  गया। आज भक्तों ने दुर्गा देवी के छठें स्वरूप यानी कात्यायनी देवी की भक्तिभाव से पूजा-अर्चना हुई, रविवार को माता के सातवें रूप कालरात्रि की पूजा होगी। आज संध्या के समय बेलवरण पूजा के बाद आरती हुई। जय अंबे गौरी, मैया जय अंबे गौरी। आरती से पूरा राज्य भक्तिमय हो गया। शनिवार से ही पंडालों में भक्तों की उपस्थिति भी बढ़ने लगी है। कोरोना मुक्त इस आयोजन में राज्यवासी भयमुक्त होकर होकर घरों से निकलें, इसके साथ ही मंदिरों तथा पूजा पंडालों में भक्तों की उपस्थिति भी बढ़ने लगी है । ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि पर माता कात्यायनी की पूजा,उपासना और आराधना करने से भक्तों को बड़ी आसानी से अर्थ,धर्म, काम व मोक्ष चारो फलों की प्राप्ति होती है। वही आज कामाख्या मंदिर में 6 कुंवारी कन्याओं की पूजा की गई। आगामी दिनों भी इसी तरह से तिथि के हिसाब से कन्याओं की पूजा होगी, वहीं आज कामाख्या मंदिर में  6 कुंवारी कन्याओं की पूजा की गई। आगामी दिनो में भी इसी तरह से तिथि के हिसाब से कन्याओं की पूजा होगी।