गुवाहाटीः मुख्यमंत्री डॉ.हिमंत विश्वशर्मा ने शनिवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में संकल्प लेते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 14 सीटों में से 12 सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि हमें अभी से कठिन परिश्रम करते हुए भाजपा को 12 सीटों पर जीत दिलानी होगी। गुवाहाटी के वशिष्ठ चाराली स्थित भाजपा के नवनिर्मित मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन का उद्घाटन समारोह के बाद खानापाड़ा स्थित पशु चिकित्सा महाविद्यालय मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने दावा किया कि इस बार भाजपा 12 सीट पर परचम लहराएगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी कठिन परिश्रम करना होगा। उन्होंने कहा कि एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूर्वोत्तर से अधिक सीटों पर भाजपा की जीत के लिए मेहनत करनी होगी। मुख्यमंत्री डा.शर्मा ने कहा कि असम में मिशन वसुंधरा के द्वितीय चरण में अगले महीने से शुरू होगा। इसके तहत स्थानीय लोग जो सरकारी जमीनी पर रह रहे हैं उन्हें जमीन का पट्टा दिया जाएगा। उन्होंने अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश विरोधी गतिविधियों में शामिल पीएफआई पर पाबंदी लगाकर केंद्र ने तुष्टिकरण की राजनीति पर विराम लगाया है। उन्होंने कहा कि असम की धरती से मौलवादी संगठनों की सफाया किया जाय। यहां देश विरोधी गतिविधियां करने की किसी को इजाजत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अरुणोदय योजना के तहत राज्यभर में बड़ी संख्या में लोगों को शामिल करने, अगले छह महीने में 50 लाख लोगों को राशन कार्ड बनाने के साथ उन कार्ड धारियों को आयुषमान भारत स्वास्थ्य बीमा से जोड़ाने, अगले छह महीने में बड़ी संख्या में नौकरी देने,स्वारोजगार की व्यवस्था करने के अलावा केंद्र के सहयोग से कई योजनाओं को शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि ब्रह्मपुत्र के नीचे जामुगुड़ी से कलियाबर तक सुरंग सड़क का निर्माण, राष्ट्रीय उद्यान काजीरंगा से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने, 5,000 करोड़ रुपए खर्च करके युवाओं को स्वरोजगार मुहैया कराने, मुफ्त चावल देने समेत अन्य जरूरी कदम उठाया जाएगा। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि पार्टी के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित होकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। उपलब्धि और खुशी के इस गौरवशाली दिन पर मैं पार्टी के दोनों शीर्ष नेताओं को धन्यवाद देता हूं और असम प्रदेश भाजपा के प्रत्येक पदाधिकारी को हार्दिक बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्ग दर्शन, आदर्शों, कर्तव्यनिष्ठा और दूरदर्शिता ने भाजपा को देश की सबसे शक्तिशाली पार्टी बना दिया है और उनकी दक्षता ने भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को जन.समर्थक और जन.सरकार का अवतार बना दिया है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भवेश कलिता ने भी कार्यक्रम को संबोधित किए। उल्लेखनीय है कि सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा पूर्वोत्तर समन्वयक संबित पात्रा, राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद दिलीप सैकिया, प्रदेश अध्यक्ष भवेश कलिता और वरिष्ठ पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों सहित 50 हजार कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
लोकसभा चुनाव में 12 सीटों पर होगी भाजपा की जीत : हिमंत विश्वशर्मा