काकोपथार : तिनसुकिया जिले के टोंगना थाना अंतर्गत सेंगापथार गांव में नशा विरोधी छापेमारी में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। दूसरी ओर एक के मारे जाने की भी खबर है। मृतक की पहचान काकोपथार थाना क्षेत्र के उबन गांव निवासी 35 वर्षीय बिनोद मोरान के रूप में हुई है। मौके से गिरफ्तार अन्य चार लोगों में माधुज्य गोहाई, रिदीप दहोतिया, मिंटू मोरान और मृणाल मोरान शामिल हैं। उनके पास से नशीले  पदार्थ का एक पैकेट, छह खाली कंटेनर, एक चाकू, एक बैग, पांच मोबाइल हैंडसेट और नशीला पदार्थ बरामद किए गए। पीड़ितों की पहचान सेंगापाथर निवासी 28 वर्षीय माधुज्य गोहाई उर्फ मधुर के रूप में हुई, जिसे ग्रामीणों की गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया गया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस ने उनका पीछा किया तथा उनको पकड़ने जाने पर पुलिस पर प्रहार करने के पश्चात पुलिस ने भी गोली चलानी  शुरू कर दी तब बिनोद मोरान को पैर में गोली लगने के पश्चात वह गिर गया और पुलिस ने अन्य लोगों को गिरफ्तार  कर नशीला पदार्थ सहित विभिन्न सामान जब्त कर लिया। घायल बिनोद को अस्पताल ले जाया गया लेकिन गंभीर रक्तस्राव के कारण रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पीड़ित के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए तिनसुकिया सिविल अस्पताल में लाया गया है और गिरफ्तार चारों आरोपियों से दुमदुमा थाने में पूछताछ की जा रही है। बिनोद के परिवार में उनकी पत्नी ममता मोरान और एक बेटा और एक बेटी है जिसको वो छोड़कर  वे चले गए हैं।