गुवाहाटीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 को असम के दो दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी आ रही हैं। जहां उनका 13 अक्तूबर को आईआटी, गुवाहाटी में  एक कार्यक्रम है, जबकि 14 अक्तूबर को श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी। सूत्रों के अनुसार इस दौरान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी परिसर में वृहस्पतिवार यानी 13 अक्टूबर को अपनी यात्रा के दौरान सुपर कंप्यूटर सुविधा का उद्घाटन करनें के साथ ही अन्य कई कार्यक्रमों भाग लेंगीे, वहीं दूसरे दिन 14 अक्तूबर को वे पांजाबाड़ी स्थित श्रीमंत शंकर देव कलाक्षेत्र में एक कार्यक्रम  की मुख्य अतिथि होंगी। उल्लेखनीय है कि आईआईटी गुवाहाटी के कार्यक्रम से ही धुबड़ी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगी। साथ ही डिब्रूगढ़ स्थित राष्ट्रीय क्षेत्रीय संस्थानों के लिए भी एक शिलान्यास करेंगी। सूत्रों के अनुसार इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति के साथ असम के राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी,प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा, केंद्रीय मंत्री भारती प्रवीण और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण केशव महंत शामिल रहेंगे।