लखीमपुर : लखीमपुर जिले के सिलोनीबारी पुलिस चौकी के एएसआई डमरुधर दत्ता को आज एक शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए निदेशालय, सतर्कता और भ्रष्टाचार विरोधी,असम के एक दल ने रंगे हाथों  धर दबोचा। घटना सिलोनीबाड़ी पुलिस चौकी से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पानीगांव चाराली की है जहंा से घूसखोर एएसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज निदेशालय के एक दल ने शिकायतकर्ता और उसके परिवार की ओर से की गई शिकायत पर रिश्वत स्वीकार करने के तुरंत बाद लखीमपुर जिले के सिलोनीबाड़ी पुलिस चौकी के एएसआई डबरूधर दत्ता को रंगे हाथों पकड़ा और गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोग एएसआई डमरूधर दत्ता पर आरोप लगा रहे है कि वह खाकी पोशाक का रोब जमाकर भोली-भाली जनता से लंबे समय से रिश्वत लेते आ रहे हंै। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक मुकदमे के मामले में एएसआई डमरुधर दत्ता ने शिकायतकर्ता से आज पानीगांव चाराली में नगद 6000  रिश्वत के रूप में लिए  तभी वहीं पर पहले से मौजूद निदेशालय के एक दल ने एएसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा लिया। समाचार लिखे जाने तक एएसआई डमरुधर दत्ता से पूछताछ की जा रही थी।