दुनियाभर में हर दिन करीब 40 हज़ार से ज़्यादा बादल गरजने और बिजली कडक़ने का मामले सामने आते हैं। जिसमें कई लोग बुरी तरह घायल हो जाते हैं और यहां तक कि अपनी जान भी गंवा देते हैं। यही वजह है कि अमरीका के सीडीसी ने बिजली और बादल के गरजने से बचने के लिए कुछ गाइडलाइन्स जारी की हैं। गाइडलाइन्स के अनुसार, बिजली घर के प्लंबिंग के ज़रिए ट्रेवल कर सकती है, इसलिए इस दौरान पानी से दूर रहें। बादल गरजने और बिजली गिरने के दौरान कैसे सुरक्षित रहें। अमरीका के सीडीसी के मुताबिक, आप घर या ऑफिस जैसी जगहों पर सुरक्षित रह सकते हैं।
पानी से दूर रहें : खासतौर पर बेहते हुए पानी से, जो मेटल के पाइप में हो। जब बाहर बिजली और बादल गरजने के साथ बारिश हो रही हो तो प्लंबिंग और बहते पानी के संपर्क में आने से बचें। इस दौरान महाने, बर्तन धोने और पानी से किसी भी तरह के संपर्क से बचें। ऐसा इसलिए क्योंकि बिजली बिल्डिंग के प्लंबिंग के ज़रिए आप तक पहुंच सकती है।
इलेक्ट्रॉनिक सामान को न छुएं : कंप्यूटर, लैपटॉप, गेम सिस्टम, वॉशर, ड्रायर या स्टोव जैसे इलेक्ट्रिक के समान को न छुएं जिन्हें प्लग-इन करना पड़ता है। बिजली इलेक्ट्रिकल सिस्टम के ज़रिए भी ट्रेवल कर सकती है।
बिजली के खंबे लगवाएं : अगर आप ऊंची इमारत में रहते हैं, तो पता लगाएं कि आपकी बिल्डिंग के ऊपर बिजली के खंबे लगे हैं या नहीं। अगर आप इंडिपेंडेंट बिल्डिंग में रहते हैं, तो भी इन्हें ज़रूर लगाएं। यह आपकी जान भी बचाएगा और साथ ही बिल्डिंग को नुकसान भी नहीं पहुंचेगा। बालकनी या खिडक़ी के पास खड़े होकर फोन या फोटो न लें। बिजली कडक़नी जब शुरू हो, तो फोन के इस्तेमाल से बचें। खिडक़ी, दरवाज़ें, घर के आंगन जैसी जगहों पर न खड़े हों। घर के अंदर ही रहें।
इंसुलेशन वाली चप्पलों या जूतों का उपयोग : बिजली कडक़ने पर कंक्रीट से बनी ज़मीन या दीवारों से चिपकर न खड़े हों। सीडीसी के मुताबिक, कंक्रीट की दीवारों या ज़मीन में मौजूद बिजली मेटल के तारों में ट्रेवल कर सकती है।