लंदन: ब्रिटेन के वित्त मंत्री क्वासी क्वारतेंग ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री लिज ट्रस के आर्थिक पैकेज में बदलाव किए जाने के बाद पद छोड़ा है। ‘बीबीसी’ और ‘स्काई न्यूज’ ने शुक्रवार को क्वारतेंग के पद से हटने की खबर दी। वह करीब एक महीने पद पर रहे। उनके कार्यकाल में कर में कटौती की घोषणा की गयी जिससे पौंड की विनिमय दर में भारी गिरावट आई।