एजलः म्यामां के 27 वर्षीय एक व्यक्ति को रविवार को एजल में पांच लाख रुपए मूल्य की 10 ग्राम हेरोइन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने एक बयान में यह जानकारी दी। मिजोरम पुलिस के बयान में कहा गया है कि एक साबुन में मादक पदार्थ छुपाया गया था। आरोपी की पहचान म्यामां के ताहान निवासी थलियांची के रूप में हुई है। गिरफ्तार व्यक्ति पर नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 (एनडीपीएस एक्ट 1985) और विदेशी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
हेरोइन रखने के आरोप में म्यामां का नागरिक गिरफ्तार