नई दिल्ली: विभिन्न कंपनियों के बीमा उत्पाद की सेल के लिए ऑनलाइन प्लैटफार्म उपलब्ध कराने वाली फिनटेक कंपनी पॉलिसी बाजार ने अपने निवेशकों को कंगाल कर दिया है। पिछले 5 साल से कंपनी पर कोई कर्ज नहीं होने के बावजूद पॉलिसी बाजार के शेयर 52 हफ्ते के हाई से 73 फीसद तक टूट चुके हैं। यानी उच्च रेट पर जिसने एक लाख रुपए इस स्टॉक में लगाए होंगे, उसके एक लाख की वैल्यू घटकर 27 हजार रह गई है। पॉलिसी बाजार का 52 हफ्ते का हाइ 1470 और लो 398.25 रुपए है। गुरुवार को यह 6.18 फीसद लुढक़ कर 400.75 रुपए पर बंद हुआ था। अगर पॉलिसी बाजार शेयर की प्राइस हिस्ट्री देखें तो एक हफ्ते में यह 11.46 फीसद टूटा है। वहीं, पिछले एक महीने में पॉलिसी बाजार के शेयर की कीमत में 21.63 फीसदी की गिरावट हुई है और पिछले 3 महीने इस शेयर की कीमत 23.56 फीसदी लुढक़ी है। अगर किसी ने छह महीने पहले पॉलिसी बाजार के शेयर में निवेश किया होगा तो उसकी निवेश की गई रकम 48.62 फीसदी घट गई होगी।
पॉलिसी बाजार ने किया निवेशकों को कंगाल, औंधे मुंह गिरे कंपनी के शेयर