गुवाहाटी: महानगर के रेडिसन ब्लू होटल में फल मिश्रण समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह क्रिसमस के पहले लगभग एक डेढ़ महीने पहले आयोजित किया जाता है। सबसे पहले इंग्लैंड में शुरू हुई यह परंपरा अब पुरी दुनिया भर फैल गई है। हालांकि यह कोरोना काल में यह थोड़ा कम हो गया था। लेकिन कुछ समय बाद यह पूरी तरह से उफान पर आ गया। फल मिश्रण समारोह में दर्जनों तरह के सूखे मेवे और विभिन्न प्रकार के अल्कोहल और कई तरह के मसालों को मिला कर एक डेढ़ महीने के लिए पूरी तरह से सील बंद करके रख दिया जाता है और क्रिसमस के कुछ दिनों पहले इसे खोल कर केक तैयार किया जाता है। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां मौजूद थीं।
रेडिसन ब्लू होटल में फल मिश्रण समारोह का आयोजन