दुनिया में कई खूबसूरत जगहें हैं जो लोगों के मन को मोह लेती हैं। इन जगहों में कई बेहद रहस्यमयी हैं जिनकी कहानियां डरावनी हैं। इन स्थानों को हॉरर प्लेस या हॉन्टेड जगह कहा जाता है। वर्तमान समय में लोग भूत-प्रेत की कहानियों पर कम यकीन करते हैं। दुनिया में कई ऐसी जगहे हैं जो बेहद डरावानी हैं। आइए दुनिया की सबसे भूतिहा जगहों के बारे में बताते हैं जिनके बारे में जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

पोवेग्लिया द्वीप : इटली का वेनिस शहर दुनिया की खूबसूरत जगहों मे से एक है। यहां पर स्थित पोवेग्लिया द्वीप जितना खूबसूरत है उतना भूतिया भी है। वेनिस और लीडो के बीच यह भूतिया द्वीप मौजूद है। बताया जाता है कि 20वीं शताब्दी में इस जगह पर बुबोनिक प्लेग से पीड़ित लोगों को क्वारंटाइन किया गया था। इसके बाद साल 1920 में मेंटल असाइलम के तौर पर इसका इस्तेमाल किया गया था। कई पैरानॉर्मल शो में इस द्वीप को दिखाया गया है। इस द्वीप को तकनीकी चीजों की वजह से जनता के लिए बंद किया गया है।

अलकाट्राज द्वीप : दुनिया के खूबसूरत शहरों में सैन फ्रांसिस्को भी शामिल है। यह शहर दुनिया में रंगीन विक्टोरियन घरों, आकर्षक केबल कारों और प्रतिष्ठित गोल्डन गेट ब्रिज के लिए प्रसिद्ध है। इस खूबसूरत शहर में अलकाट्राज द्वीप स्थित है जिसे खतरनाक अपराधियों के लिए जाना जाता है। इस द्वीप को कैदी जेल भी कहते हैं। अगर आप दिल के मजबूत हैं, तो अंधेरे में इस द्वीप पर घूम सकते हैं।

डॉल्स का द्वीप : दुनिया के सबसे बड़े शहरों में मैक्सिको सिटी शामिल है। यह शहर जितना ही खूबसूरत है उतना ही यहां का इस्ला डे लास मुनेकास द्वीप डरावना है। बताया जाता है कि यहां पेड़ों पर डरावनी गुड़िया अचानक लटकती हुई दिखती हैं। कहा जाता है कि इस द्वीप पर रहस्यमयी परिस्थितियों में एक लड़की डूब गई थी जिसकी आत्मा गुड़िया में बसी है। स्थीनाय लोग बताते हैं कि गुड़िया सिर और हाथ हिलाती है। इस डरावनी जगह पर किसी की अकेले जाने की हिम्मत नहीं होती है।

आइल ऑफ वाइट : इंग्लैंड में दक्षिणी तट पर स्थित आइल ऑफ वाइट बेहद डरावनी जगह है। बताया जाता है कि यह एतिहासिक जगह भूतिया कहानियों के लिए जानी जाती है। बताया जाता है यहां हर साल अन्य जगहों से भूत आकर इकट्ठा होते हैं। अगर आपको भूतों से मिलना है, तो इस जगह पर जा सकते हैं। टॉवर ऑफ लंदन : इंग्लैंड का टॉवर ऑफ लंदन दुनियाभर के भूतिया जगहों में शामिल है। बताया जाता है कि इस टावर के अंदर कई राजकुमारों और अन्य लोगों को मार दिया गया था। इन लोगों की आत्माएं अभी भी इस स्थान पर भटकती हैं।