गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही करेंगे असम का दौरा। वह गुवाहाटी शहर के पास ब्रह्मपुत्र नदी पर एक नए पुल की आधारशिला रखेंगें। अभी तक गुवाहाटी शहर में ब्रह्मपुत्र नदी पर दो पुल हैं, पुराना सरायघाट पुल और नया सरायघाट पुल। नदी पर एक और नया पुल पहले से ही निर्माणाधीन है। अगले साल के अंत तक पूरा होने का लक्ष्य है, यह उत्तरी गुवाहाटी के मझगांव क्षेत्र को गुवाहाटी के भरलुमुख - मचखोआ क्षेत्र से जोड़ेगा। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को यह घोषणा की-आगामी यात्रा के मुख्य एजेंडा में से एक ब्रह्मपुत्र नदी पर नए पुल की आधारशिला रखना होगा। यह नया पुल मुख्य रूप से असम सिल्क के लिए मशहूर सुआलकुची को पलाशबारी से जोड़ेगा।  इस प्रमुख परियोजना के लिए लगभग 4000 करोड़ रुपये के अनुमानित व्यय की आवश्यकता होगी। और इसे केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के तहत वित्त मंत्रालय द्वारा पहले ही मंजूरी दे दी गई है। एप्रोच से अप्रोच तक पुल की अनुमानित लंबाई 4.08 किलोमीटर रखी गई है।