गुवाहाटी/बोको : मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा ने आज मंगलवार को कामरूप जिले के छयगांव में 5,000 मैट्रिक टन क्षमता वाले कोल्ड स्टोरेज और पानेरी चटाबारी स्थित फूड प्रोसेसिंग पार्क में फल एवं सब्जी प्रसंस्करण केंद्र का उद्घाटन किया। कोल्ड स्टोरेज की क्षमता 5,000 मैट्रिक टन है, इसे राज्य कृषि कमोडिटी शेष पृष्ठ 11 पर मार्केटिंग काउंसिल की ओर से 24.75 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित किया गया है। प्रत्येक चिलर और फ्रीजर रूम की क्षमता क्रमशः 550 मैट्रिक टन से 575 मैट्रिक टन है। चिलर रूम आलू, फल और अन्य सब्जियों के भंडारण के लिए उपयुक्त हैं जबकि फ्रीजर कमरे जमे हुए खाद्य पदार्थों, जैसे - दूध, डेयरी उत्पादों आदि के भंडारण के लिए उपयुक्त हैं। फल और सब्जी प्रसंस्करण केंद्र के निर्माण में 2.89 करोड़ रुपए की लागत आई है। गौरतलब है कि यह राज्य का पहला अनुदान प्राप्त फल और सब्जी प्रसंस्करण केंद्र है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं से कृषि जिंसों के प्रसंस्करण और पैकेजिंग पर ध्यान देने का आग्रह किया। राज्य में अदरक, लहसुन, नींबू, सूखे चावल आदि उत्पादों के लिए एक विश्वव्यापी बाजार है हालांकि, किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य तभी मिलेगा जब ऐसे उत्पादों के प्रसंस्करण और पैकेजिंग की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की ओर से की गई कई नई पहलों की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस साल धान खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर कम से कम 2,006 रुपऐ प्रति मि्ंटल करेगी। इसी तरह अगले महीने से 9,00,000 नए लाभार्थियों को अरुणोदय योजना के तहत कवर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में 52 लाख लोगों को राशन कार्डों का वितरण अगले साल जनवरी से शुरू हो जाएगा और राशन कार्ड वाले परिवारों को 5 लाख रुपए तक की मुफ्त चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अगले साल राज्य में 25 नए कॉलेजों का निर्माण शुरू करेगी। कार्यक्रम में मंत्री चंद्रमोहन पटवारी, मंत्री अतुल बोरा, गुवाहाटी लोकसभा सांसद क्वीन ओजा, विधायक रेकिबुद्दीन अहमद, हेमांग ठाकुरिया, सुमन हरिप्रिया, नंदिता दास, राभा हासोंग स्वायत्त परिषद के मुख्य कार्यकारी सदस्य टंकेश्वर राभा, असम खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. कमला कलिता, असम राज्य कृषि सामग्री विपणन परिषद के अध्यक्ष मनोज बरुवा, कामरूप जिले के उपायुक्त कीर्ति जल्ली सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य के एक प्रमुख तीर्थ स्थल श्रीश्री मां चंडिका देवालय का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता को रास पर्व की भी शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने खाद्य प्रसंस्करण केंद्र का किया उद्घाटन