नई दिल्लीः प्राइवेट सेक्टर लेंडर एचडीएफसी बैंक ने 2 करोड़ रुपए से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। बैंक ने सभी समयावधि के लिए ब्याज दरों में 35 बेसिस प्वाइंट तक का इजाफा किया है। बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार बढ़ी हुई नई ब्याज दरें 7 नवंबर से लागू हैं। एचडीएफसी बैंक अब अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को एडिशनल 50 बेसिस प्वाइंट का ब्याज देगा। बैंक अब अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 15 महीने 1 दिन से लेकर 18 महीने से कम की एफडी पर 6.65 फीसदी की जगह 6.90 फीसदी का ब्याज देगा। वहीं बैंक 18 महीने से लेकर 5 साल से कम की एफडी पर हाइएस्ट 7 फीसदी का ब्याज देगा। जबकि बैंक 5 साल से 10 साल की एफडी पर 5 बेसिस प्वाइंट अधिक 7 फीसदी का ब्याज देगा। एचडीएफसी बैंक ने 15 महीने से ज्यादा की समयावधि वाली एफडी के इंटरेस्ट रेट्स में इजाफा किया है। ब्याज दरों में इजाफे के बाद बैंक अब 15 महीने से लेकर 18 महीने से की एफडी पर 6.15 फीसदी की जगह 6.40 फीसदी का ब्याज देगा। वहीं, बैंक 18 महीने से लेकर 5 साल से कम की एफडी पर 6.50 फीसदी और 5 साल से 10 साल की एफडी पर 6.20 की जगह 6.25 फीसदी का ब्याज देगा।
एचडीएफसी बैंक ने बढ़ाए एफडी के रेट्स अब वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा तगड़ा रिटन