जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को विश्वास जताया कि हिमाचल प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की एकतरफा जीत होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि गुजरात में भी कांग्रेस के पक्ष में अच्छा माहौल है जहां मौजूदा भाजपा सरकार के खिलाफ भयंकर लहर देखने को मिल रही है। गहलोत हाल ही में इन दोनों राज्यों के चुनावी दौरे पर गए थे। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि माहौल अच्छा है। हिमाचल में कांग्रेस में जीत रही है चुनाव एकतरफा है। गुजरात के बारे में उन्होंने कहा, ‘और गुजरात में अच्छा माहौल है। वहां भी सरकार के विरोध में बहुत भयंकर लहर है। हमारा अभियान ठीक चल रहा है। पांच (परिवर्तन संकल्प) यात्राएं निकलीं इन यात्राओं में जो जनता की प्रतिक्रिया देखने को मिली उससे संकेत मिलता है।’ उन्होंने कहा कि वहां लोगों में भावना है कि सरकार ने जो पांच साल तक ... कोरोना में लोगों को बर्बाद कर दिया, वहां बेरोजगारी बहुत भयंकर है। अभी नकली शराब से 70 लोग मारे गए। वे लोग मोरबी हादसे की कोई जांच नहीं करवा रहे...’ उन्होंने कहा किराज्य सरकार को हादसे की न्यायिक जांच करवानी चाहिए।
हिमाचल प्रदेश में एकतरफा जीत रही है कांग्रेस : गहलोत